भाटापारा । भाटापारा अनुभाग में शनिवार को आयोजित ई मेगा कैंप में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 590 प्रकरण में 2624409 रुपए की सामग्री अनुदान राशि के चेक आदि वितरित किए गए। हितग्राही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं ई मेगा कैंप का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा हुए इस कार्यक्रम में बहुत से हितग्राहियों को लाभ पहुंचा है। शिविर में योजनाओं का तत्काल लाभ मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि करोना काल में बड़े दिनों बाद राहत मिली है। भाटापारा अनु विभाग में एसडीएम महेश सिंह राजपूत की उपस्थिति में ई-मेगा कैंप आयोजित हुआ है, जिसमें एसडीएम कार्यालय के 50 प्रकरण, तहसील कार्यालय के 273 प्रकरण, जनपद पंचायत भाटापारा के 110 प्रकरण, नगर पालिका परिषद के 52 प्रकरण, शासकीय अस्पताल के 43 प्रकरण, कृषि विभाग के 15 प्रकरण, शिक्षा विभाग का एक प्रकरण, श्रम विभाग का 20 प्रकरण, आदिम जाति कल्याण विभाग का 4 प्रकरण था। इस अवसर पर एसडीएम महेश सिंह राजपूत ई मेगा कैंप के माध्यम से हुए प्रकरणों के निराकरण पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि करोना काल में जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इसे मेगा कैंप का प्रमुख थीम श्रमेव जयते रखा गया है।
इसी प्रकार जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत लाभार्थी 26 वर्षीय मुकेश कुमार ध्रुव सिमगा तहसील के अंतर्गत ग्राम नवागांव निवासी है। उन्होंने बताया कि मैं नवमी तक पढ़ा हूं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घर वाले खेती किसानी के माध्यम से जीवन यापन करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं कूलर बॉडी बनाने का काम सीखा हूं। जो दुकान खोलने के लिए 2 लाख रुपए ऋण प्रदान किया गया है । ऋण मिलने से अब मुझे काम करने में आसानी होगी और मेरी आमदनी भी बढ़ेगी।
