रेलवे स्टेशनों में लौटने लगी है रौनक

भाटापारा । मार्च महीने के अंतिम सप्ताह से लगातार सवारी ट्रेनों के बंद हो जाने से और पूरे देश में लॉक डाउन लग जाने की वजह से रेलवे स्टेशनों की रौनक समाप्त हो चुकी थी जो अब धीरे-धीरे करके लौटने लगी है। पूर्व में गिनती की 1 या 2 ट्रेनें ही रेलवे विभाग के द्वारा प्रारंभ की गई थी। उस वक्त ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्री भी नहीं मिल रहे थे और ट्रेनों से यात्रा करने में यात्री घबरा भी रहे थे, किंतु अब धीरे-धीरे ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है और रेलवे स्टेशनों की रौनक लौटने लगी है। दीपावली जैसे बड़े त्यौहार को देखते हुए रेलवे विभाग ने ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है, जिससे यात्री आना-जाना कर रहे हैं। भाटापारा रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनें गुजर रही हैं। प्रायः ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अच्छी खासी रहती। अभी सबसे ज्यादा भीड़ रायगढ़ से गोंदिया के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में रहती है। इसके अतिरिक्त लंबी दूरी की सभी गाड़ियों में भी अब रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो रहा है। रिजर्वेशन काउंटर पर भी हमेशा भीड़ लगी रहती है। बड़ी संख्या में लोग आने जाने के लिए रिजर्वेशन करवा रहे हैं। अभी भाटापारा रेलवे स्टेशन से आधा दर्जन से भी अधिक सवारी गाड़ियां गुजर रही हैं जिनका स्टॉपेज भाटापारा रेलवे स्टेशन पर है इसका लाभ यात्रियों को मिल रहा है। दूसरी तरफ रेल विभाग के द्वारा एवं रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा रेलवे स्टेशन में बराबर निगरानी वह चेकिंग की जाति है।

Leave a Reply