भाटापारा। क्षेत्रीय विधायक शिवरतन शर्मा मरवाही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए जगह-जगह गांव-गांव में बैठक ले रहे हैं। श्री शर्मा ने मरवाही के सेमरा मंडल के गांवो में सभाएं लेकर ग्रामीण जनों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने मत के द्वारा प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा चुनाव के पूर्व किए गए वायदों का करारा जवाब देवें। प्रदेश की सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों से विश्वासघात किया है। इसके विश्वास घात से किसान ,महिला, युवा, मजदूर कोई भी नहीं बच पाया है। आज भी किसान ₹25 सौ रुपये प्रति कुंटल धान की खरीदी की बाट जो रहे हैं। महिलाएं देख रही हैं कि इस सरकार ने गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का जो वादा किया था और हम आशान्वित थे किअब हमारे घर का मुखिया शराब पीकर घर में नहीं आएगा और हम से मारपीट नहीं करेगा किंतु इस सरकार ने शराब बंदी करना तो दूर शराब की घर पहुंच सेवा शुरू कर दी है। श्री शर्मा ने कहा कि यह सरकार युवाओं को ₹25 सौ प्रति माह बेरोजगारी भत्ता का वायदा कर अपने वायदे से मुकर गई।श्री शर्मा ने कहा कि आपका इस सरकार के विरुद्ध किया गया एक-एक वोट इस सरकार को अपना वायदा खिलाफी याद दिलाएगा। आप इस सरकार के विरुद्ध वोट देकर भाजपा के सक्रिय प्रत्याशी डॉक्टर गंभीर सिंह को प्रचंड वोटों से विजयी बनाकर छत्तीसगढ़ के विधानसभा में भेजिए। श्री शर्मा के साथ सिमगा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष आनंद यादव, भाटापारा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुनील यदु, महामंत्री और पार्षद गोपाल देवांगन एवं मनीष मिश्रा भी मरवाही में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर गंभीर के लिए प्रचार कर रहे हैं।
विधायक शिवरतन ने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने गांव-गांव ले रहे बैठक
