नगर में ईद मिलादुन्नबी सौहार्दपूर्ण मना

भाटापारा । नगर में शुक्रवार को ईद ए मिलादुन्नबी मुस्लिम भाइयों के द्वारा पूरे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परंपरागत तरीके से जुलूस निकाला गया, जिसमें सभी मुस्लिम भाइयों ने मास्क ओर सेनेटाइज़र का उपयोग करते रहे। मुस्लिम समाज की ओर से मस्जिद के पास मुस्लिम जमात के तरफ़ से मास्क और सेनेटाइज़र बाटा गया । निर्धारित स्थान से जुलूस निकाला गया और वापस जाकर संपन्न हुआ।बता दें कि हर साल जुलूस 5 घण्टे घूमता था और डीजे की गाड़ियाँ 3-4 होती थी, लेकिन इस बार कोरोनावायरस संक्रमण और सरकार की गाइडलाइन के कारण जुलूस 1:30-2:00 घण्टे के लिए ही निकला और डी जे साउंड की गाड़ी भी एक ही थी। इस बार सड़क पर कोई भी खाने पीने का स्टाल नही था । जुलूस का एक बार कहीं भी स्वागत सत्कार कार्यक्रम भी नहीं आयोजित करवाया गया। शादाब जालियावाला ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलूस समाप्ति के बाद समाज की ओर से पुलिस प्रशासन के लोगों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया और पुलिस वालों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply