छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीत सत्र 14 दिसंबर से 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश की षष्ठम विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस दौरान सदन में वित्तीय कार्यों के साथ अन्य शासकीय कामकाज भी संपादित किए जाएंगे। दिसंबर में होने वाले इस सत्र को लेकर अब विधानसभा की तैयारियां शुरू होंगी। चार दिनों तक चलने वाली सदन की कार्यवाही में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की भागीदारी रहेगी।