रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर की धरती पर आगमन और वीर जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि जिन जवानों के त्याग, समर्पण और अदम्य साहस से बस्तर नक्सलवाद के अंधकार से मुक्त हुआ है, उनके बीच प्रधानमंत्री की उपस्थिति उनके प्रति पूरे देश के सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में आज बस्तर विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। यह दीपावली बस्तर के उज्ज्वल भविष्य और समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा देगी।
प्रधानमंत्री का बस्तर आगमन और वीर जवानों के साथ दीपावली मनाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण: साय
