भाटापारा । क्षेत्रीय सांसद सुनील सोनी बुधवार 14 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे भाटापारा विश्राम गृह पहुंचेंगे जहां कि वे कार्यकर्ताओं से भेंट करने के पश्चात दोपहर दो बजे ग्राम बोड़ तरा में भाटापारा मार्ग एवं गांव में ही सीसी रोड का भूमि पूजन तथा सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे एवं दोपहर 3:00 बजे दावन बोड मे दो सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे. क्षेत्रीय विधायक शिवरतन शर्मा ने इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की है.
सुनील सोनी कल 14 अक्टूबर को भाटापारा के दौरे पर रहेंगे
