भाटापारा । अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने क्रूरता करने प्रताड़ना के आरोपी पति रमेश बहादुर को भाटापारा शहर पुलिस ने नंदिनी अहिवारा दुर्ग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 498, 377 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है । घटना के संबंध में नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थना की शादी सामाजिक रीति रिवाज के साथ 25 फरवरी 2020 को यदु धर्मशाला रामसागर पारा वार्ड भाटापारा में नंदिनी अहिवारा निवासी रमेश बहादुर के साथ हुई थी विवाह के बाद दोनो साथ मे नंदनी अहिवारा मे रह रहे थे विवाह के बाद से ही रमेश बहादुर तथा उसके परिवार के लोग दहेज कम दिये हो कहकर रूखा व्यवहार कर रहे थे और प्रार्थीया को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित करने लगे कि चार भाईयो से 02-02 लाख रूपये करके कुल 8,00,000 रूपये लाओ कहकर मारपीट करते रहते थे विभिन्न प्रकार से पीडिता को शारीरिक यातनाये दी जाती थी। साथ ही पति रमेश पत्नी को अप्राकृतिक संबंध बनाने मजबूर करता था विभिन्न प्रकार की शारीरिक यातनाये देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर धारा 498(A),506,377 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई चंद घंटे में ही आरोपी रमेश बहादुर पिता बम बहादुर उम्र 42 वर्ष निवासी नंदनी अहिवारा दुर्ग को जिला दुर्ग क्षेत्र में पता तलाश कर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। महिला संबंधित विशेष टीम में निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव थाना प्रभारी भाटापारा शहर, म.प्रआर. पुष्पा राठौर प्रआर. विनोद बांधे, म. आर. मंजु साहू का विशेष योगदान रहा।
पत्नी को प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को भाटापारा शहर पुलिस ने भेजा जेल
