भाटापारा का निर्माणाधीन अंडरब्रिज  आम जनता के आवागमन के लिए खुला

भाटापारा । क्षेत्र के विधायक शिवरतन शर्मा की घोषणा के बाद मंगलवार से भाटापारा का निर्माणाधीन अंडरब्रिज  आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया है. वैसे अभी इस अंडर ब्रिज में काम कुछ बाकी है फिर भी लोगों की लगातार मांग के बाद विधायक की पहल पर यह ब्रिज मंगलवार से आम लोगों के आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया और बाकी का काम पूरा होते ही इसके विधिवत लोकार्पण की प्रक्रिया की जाएगी. मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सुबह 6:00 बजे ही अंडर ब्रिज पहुंच गए हो गया पूजा पाठ करके अंडर 20 को आम लोगों के लिए खोल दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.
इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश तिवारी, मंत्री महाबल बघेल, पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ मोहन बांधे, उपाध्यक्ष सुनील यदु, विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल, वरिष्ठ पार्षद पुरुषोत्तम यदु, व्यास यदु, खगेंद्र यादव, मुकेश सोनी, योगेश अनंत, गोपाल  देवांगन, कुंज राम कोसले ,दिलीप यादव, राजेश छाबरिया, उमाशंकर वर्मा, आशीष पुरोहित, राजा शर्मा, देवेंद्र साहू ,गोवर्धन डहरिया ,राजा कामनानी रमेश जैन, ईश्वरलाल, बलराम वालेचा ,अविनाश शर्मा,अभिनव शर्मा, डॉक्टर बृज बिहारी गुप्ता, गरीबा केसरवानी,  मालीक  राम बांधे, शेखर ठाकुर  सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण कोराना के नियमों का पालन करते हुए उपस्थित थे।
 अंडर ब्रिज को पानी से धूलवाया गया
नगर पालिका में लोक निर्माण विभाग के सभापति सुशील साबलानी के द्वारा मंगलवार को ही अंडर ब्रिज में भारी धूल होने के कारण लोगों को आवागमन में जो परेशानी हो रही थी उसे दूर करने के लिए नगर पालिका से टैंकर आदि बुलवाकर पूरे अंडर ब्रिज को पानी से धूलवाया गया और साफ करवाया गया । इससे पूरा अंडर ब्रिज धूल मुक्त हो गया है और लोगों को आने जाने में बड़ी सुविधा हो रही है।

Leave a Reply