पाटन। एनएसयूआई पाटन विधानसभा के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर पाटन विधानसभा के एनएसयूआई के सलाहकार बाबा चंद्राकर के नेतृत्व में दक्षिण पाटन के ग्राम रानीतराई में एनएसयूआई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पाटन विधानसभा में संगठन को विधानसभा में अलग-अलग जोन और क्षेत्रों के आधार पर विस्तार देने के लिए सक्रियता से निरन्तरता से कार्य करने तथा पाटन विधानसभा के विधायक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की जन हितैषी नरवा,गरुवा,घुरवा,बाड़ी, के संरक्षण और सवंर्धन उपयोगिता के साथ ही साथ, प्रमुख रूप से वर्तमान में विद्यार्थियों से लेकर किसानों, मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों नवजवानों, आदिवासियों व अन्य समाज तथा जन हित के कार्य सहित अन्य प्रमुख रूप से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी कल्याणकारी योजनाओं को आम ग्रामीण जन तक पहुंचाने तथा आमजनों को रूबरू कराने के लिए, नए मतदाताओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोडऩे, संगठन को मजबूत बनाने, एवं आम लोगों के जनहित के मुद्दों व वर्तमान की केंद्र सरकार की विनाशकारी, विभाजनकारी नीतियों के विरोध में किया जाएगा। साथ ही अभी हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लाये गये नए कृषि कानून के विरोध को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।
इसके अलावा पाटन कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोडऩे की बात कही गई। बैठक में प्रमुख रूप से अशोक साहू जिला पंचायत सदस्य एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, रमन टिकरिया सभापति जनपद पंचायत पाटन, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता युगल किशोर आडिल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा बैठक में बाबा चन्द्राकर पाटन, उमाशंकर निर्मलकर उपाध्यक्ष एनएसयूआई, आलोक साहू पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, डीकेश साहू पाटन विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई, प्रेम प्रकाश पांडे अध्यक्ष जामगांव आर, गोपी साहू, दिनेश चन्द्रकार, आयुष टिकरिया, राजा टिकरिया, राकेश साहू, योगेश देशलहरे, कमलकान्त, हरीश वर्मा, पोषण साहू, ऋषभ चन्द्राकर, टिकेश्वर निषाद, योगेश्वरी जोशी, योगेश साहू, हितेश साहू, योगेश देशलहरे, टिकेश्वर, चिंतन धीवर, हरीश साहू, शुभम देशमुख, रवि यादव, गजेंद्र कुमार, कमलकान्त वर्मा, हरीश चंद्र वर्मा, हितेश साहू, राम साहू, अमित ठाकुर, विकास ठाकुर, नवल साहू, रमन चन्द्राकर, विक्रम साहू, अमन साहू उपस्थित थे।
