शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों ने ओएसडी आशीष वर्मा से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा से पाटन विश्राम गृह में मुलाकात कर समस्याओं के समाधान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि के रूप में आपने हमेशा सुख-दुख में हमारा साथ दिया है इसके लिए हम सब आपको धन्यवाद देने आए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों के कारण सभी वर्गों में प्रसन्नता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारी समस्याओं का समाधान हुआ है वह प्रशंसनीय है। साथ ही उन्होंने श्री वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इस पर ओएसडी आशीष वर्मा ने उनकी मांगों को गंभीरता लेते हुए कहा कि इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अनिल चंद्राकर,पुरुषोत्तम कश्यप, ईश्वरी वर्मा, ओमप्रकाश चंद्राकर, दिलीप वर्मा, दिलीप साहू, किरण साहू, शीतल कोठारी, रमेश साहू, नीरज, रजत दुबे, रोहित कुर्रे, रामनारायण साहू, पम्पू दाऊ, रमेश चंद्राकर, ईश्वरी वर्मा, राजू, तारा बाई, चंद्रहास साहू, अश्विनी, कपिल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply