पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरेन्दा में सोमवार को ओपन जिम के लिए भूमिपूजन किया गया। मुख्यअतिथि जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ओपन जिम के खुलने से क्षेत्र के युवा स्वस्थ व मजबूत होंगे। उन्होंने युवाओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। श्री साहू ने कहा कि पाटन विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में द्रुतगति से विकास कर रहा है। जनपद सदस्य योगेश्वरी साहू ने कहा कि क्षेत्र में जिस तरह से विकास हो रहा है आने वाले समय में क्षेत्र कई नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस मौके पर जनपद सदस्य योगेश्वरी साहू, सरपंच टुमेश्वर साहू, उपसरपंच नरेन्द्र साहू तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश वर्मा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
बारेन्दा में ओपन जिम का भूमिपूजन
