भाटापारा। सेवा सुगंधम सामाजिक जन कल्याण समिति के सौजन्य से दो दिवसीय निःशुल्क गिलोय काढ़ा पिलाने का आयोजन 9 एवम 10 अक्टूबर को प्रातः 6 से 8 बजे तक तरेंगा रोड स्थित सुभाष बाजार के पास पलटन होटल के सामने स्टाल लगा कर किया गया। दो दिनों में एक हजार से भी अधिक लोगों ने गिलोयकढ़े का सेवन किया। सेवा सुगंधम सेवा समिति के संस्थापक टिकेंद्र उपाध्याय ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने का एक मात्र कारगर उपाय स्वयं के भीतर रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने है। तुलसी युक्त गिलोय के काढ़े। से मनुष्य की प्रतिरोधक शक्ति में चमत्कारिक रूप से वृद्धि होती है और कोरोना को मात दिया जा सकता है। उन्होंने बताया। कि गिलोय प्रसिद्ध आयर्वेदिक पौधा है जिसके तने के रस में अमृततुल्य शक्ति है। यह जड़ीबूटी आयुर्वेद में अमृता नाम से ही जानी जाती है।गर्म गर्म काढ़े का सेवन करने वाले लोगो मे गजब का उत्साह दिख रहा था। लोगो की मांग पर टिकेंद्र उपाध्याय ने कच्चे गिलोय का भी वितरण किया और घर घर मे गिलोय का पौधा लगाने सभी को प्रेरित भी किया। उन्होंने सभी को गिलोय से काढ़ा बनाने की विधि भी समझाई। विदित हो कि सप्ताह भर पूर्व ही समिति के द्वारा नगर के सभी पुलिस थानों में पूरे स्टाफ़ को गिलोय का वितरण किया था। कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिस स्टॉफ को अपनी प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में इससे मदत होगी उन्होंने बताया। काढ़ा सेवन कराने के इस कार्यक्रम में रामकृष्ण यादव,विनोद जाधव,पवन यादव,शैलेश देवांगन,जीवन वरुण कर,सत्यनारायण पटेल,अजय यादव,राजकुमार मल,और रविन्द्र गिन्नौरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लोगों ने स्टॉल में खड़े हो कर जहां गर्म काढ़े का सेवन किया वही घर के सदस्योंके लिए भी थर्मस में काढ़ा ले गए। टिकेंद्र उपाध्याय के इस कोरोना महामारी में अपने बचाव हेतु किये गए इस सेवा कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
सेवा सुगंधम समिति ने पिलाया काढ़ा और सिखाया प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने का तरीका
