किसानों की मांगों को लेकर भाजपा ने विधायक शिवरतन के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

भाटापारा। धान की कुल कीमत को एक साथ दिए जाने, प्रति एकड़ न्यूनतम 20 कुंटल धान खरीदी करने, सहित किसानों की अन्य जनकल्याणकारी मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शहर ग्रामीण एवं निपनिया मंडल को लेकरक्षेत्रीय विधायक शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में नगर के रामसत्ता चौक में प्रदेश सरकार के खिलाफ एक एक दिवसीय धरना दिया विधायक शिवरतन शर्मा ने अपने आक्रामक लहजे में प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कहां कि 15 साल से सत्ता से बाहर रहने के बाद सत्ता के लिए तड़प रहे कांग्रेसियों ने प्रदेश की सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश की जनता को सब्जबाग दिखाकर सत्ता तो हथिया ली परंतु अब इनका असली चेहरा सामने आने लग गया हैऔर सबसे ज्यादा विश्वासघात इन्होंने प्रदेश के किसानों से ही किया ₹25 सौकुंटल मे धान खरीदने का वायदा करने वाली सरकार पहले साल ही पूरी राशि नहीं दे पाई और उल्टा किसानों से धान लेते समय इन्होंने किसानों से ऐसे व्यवहार किया जैसे किसानों ने धान नहीं अभी तो गान जा अफीम की खेती की हो धानसे भरीउनकी वाहनों को थाने में थोड़ी किया जाने लगा और मंडी आ रहे किसानों को मंडी की जगह थानों में राते गुजारने पड़ी l और अब तो धान खरीदी से बचने के लिएकिसानों के मेड एवं नालियों की नपाई कर उनके रकबा को कम किया जा रहा है
जबकि केंद्र सरकार दोनों हाथों से इस सरकार को मदद कर रही है और इस साल9000 करोड़ रुपए एडवांस के रूप में भेज दिए हैं और 60 लाख मैट्रिक टन चावल खरीदने का आश्वासन केंद्र सरकार ने दिया है और उसके लिए इस सरकार को 9000000 मीटर धान की जरूरत होगी इसीलिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि इस वर्ष किसानों का 20 कुंटल धान प्रति एकड़ खरीदा जाए एवं उन्हें 25 ₹100 तत्काल भुगतान दिया जाए तथा अपने वादे के अनुसार पिछले 2 वर्ष का बोनस का भुगतान दिया जाए
इसके अतिरिक्त धरना प्रदर्शन को जिला महामंत्री राकेश तिवारी मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह डबलू सिंह ठाकुर जिला मंत्री महाबल बघेल युवा मोर्चा केप्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अश्वनी शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश यादव पार्षद व्यास यादव मुकेश सोनी आशीष पुरोहित पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बरस देवानंद प्यारे रजक रामू साहू रामकुमार साहू आदि ने संबोधित किया नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील यादव ने ज्ञापन पढ़ कर सबको सुनाना तथा ज्ञापन को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम धरना स्थल पर ही तहसीलदार को दिया गया इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष आइसा खान जय श्री शर्मा सांसद प्रतिनिधि सुदामा मनधानयुवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश मिश्रा राजा शर्मा रामचंद्र वर्मा शिव वर्मा सतीश सोनी नंदकिशोर अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि आशीष जैस्वाल मनीष मिश्रा पवन वर्मा गोपाल देवांगन देवीलाल मोदी निषाद देवा साहू राजीव शर्मा राजा काम नानी आनंद शर्मा आशीष टोडर मोहम्मद हारुन दशरथ वैष्णव पीला राम सुरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

Leave a Reply