भाटापारा शहर थाना प्रभारी के तबादले से लोगों में निराशा, एकता मंच ने पुनः पदस्थ करने डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपा

भाटापारा/ भाटापारा शहर थाना प्रभारी महेश ध्रुव को भाटापारा यथावत भाटापारा शहर में रखने पुलिस महानिदेशक के नाम अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को ज्ञापन दिए भाटापारा शहर थाना प्रभारी का पदभार 3/07/2019 को हुवा और तब से आज पर्यन्त तक लगातार बिना भेद भाव किये आमजन के हित मे अपने कर्तव्यों का पालन करते हुवे भाटापारा की कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करते रहे है साथ ही कोरोना संक्रमण महामारी के वक्त आम जन की सेवा व सुरक्षा में रात दिन कार्य करते रहे, लगातार गुंडागर्दी,चोरी,जुआ ,सट्टा, क्रिकेट सट्टा,अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते रहे विगत कुछ दिनों से क्रिकेट सट्टा के खिलाफ मुहिम चलाते हुए कार्यवाही किये जिससे अवैध काम करने वालो के बीच मे हड़कंप मच गया लगातार कार्यवाही के बावजूद स्थानांतरण होने से आमजनों में निराशा दिख रहा है जिसे देखते हुवे भाटापारा युवा एकता मंच के सदस्य व सर्व समाज के युवाओ द्वारा शहर थाना प्रभारी महेश ध्रुव को यथावत भाटापारा में ही रखने जिससे कानून व्यवस्था का लोगो मे विश्वास जो शहर थाना प्रभारी महेश ध्रुव के आने से बढ़ा है वो बरकरार रह सके पुलिस महानिदेशक के नाम अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को ज्ञापन दिए।

Leave a Reply