दुर्ग जिले में एक ही परिवार के 3 सदस्य सहित 56 नए कोरोना मरीज मिले

दुर्ग । जिला दुर्ग से दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 56 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। राजीव लोचन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से एक डॉक्टर, जेवरा सिरसा चौकी से पुलिसकर्मी, सिंधिया नगर दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।

चंदूलाल चंद्राकर कोविड-19 केयर सेंटर आजाद कोविड-19 केयर सेंटर एवं बीएसएफ आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ अनिल शुक्ला ने बताया कि आज दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 56 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें राधिका रॉयल अपार्टमेंट भिलाई से एक महिला। सड़क 30 सेक्टर 10 भिलाई से एक युवक, बीएसआर हाईटेक अस्पताल से 14 मरीज, सड़क 26 सेक्टर 7 भिलाई से एक महिला, कैंप 1 वृंदा नगर भिलाई से एक युवती, सुंदर नगर कैंप 1 भिलाई से एक युवक, कोहका बजरंग पारा भिलाई से एक वृद्ध, मड़ियापार हिर्री से एक महिला एवं एक युवती आदर्श नगर भिलाई से एक वृद्ध, कसारीडीह दुर्ग से एक महिला, जूनवानी भिलाई से एक वृद्ध, विद्युत नगर दुर्ग से एक युवक, पोटिया कला दुर्ग से एक किशोर, राजीव लोचन आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज से एक डॉक्टर, गायत्री नगर दुर्ग से एक पुरुष, पोटिया कला भाटा पारा से युवक, वार्ड 16 जयंती नगर दुर्ग से एक वृद्ध एवं एक युवती, समोदा थाना जेवरा सिरसा से एक पुलिसकर्मी, आमापारा दुर्ग से एक पुरुष, तलपुरी भिलाई से वृद्ध महिला, शक्ति विहार रिसाली भिलाई से एक वृद्ध, आदर्श नगर दुर्ग से एक वृद्ध, ताल पुरी कॉलोनी भिलाई से एक पुरुष, कुम्हारी से एक वृद्ध महिला, खुर्सीपार से युवक, सिंधिया नगर दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य जिसमें एक युवक, एक युवती एवं एक पुरुष शामिल है। भिलाई से एक महिला, मालवीय नगर दुर्ग से एक पुरुष, सड़क 33 सेक्टर 10 भिलाई से एक पुरुष, हरि नगर दुर्ग से एक महिला, कैंप 2 बैकुंठ धाम वार्ड 23 भिलाई से एक किशोर एवं एक किशोरी, सुपेला सिविल हॉस्पिटल से एक युवक, सेक्टर 2 भिलाई से एक महिला, दुर्ग से एक वृद्ध, भिलाई से एक युवती, न्यू आदर्श नगर दुर्ग से एक पुरुष ,पोटिया चौक दुर्ग से एक युवक संक्रमित पाया गया है।

Leave a Reply