भाटापारा/ नगर की प्रतिभशाली बालिका कु. निकिता अग्रवाल ( शानू ) पिताश्री अशोक अग्रवाल ( प्रसिद्ध व्यवसायी व पूर्व अध्यक्ष अग्रसेन धर्मशाला सेवा समिति भाटापारा ) तथा समाजसेविका मंजू अग्रवाल की पुत्री ने समूचे महाराष्ट्र में महिला रोग विशेषज्ञ की डिग्री में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह डिग्री उन्हें सरकारी मेडिकल कालेज नागपुर से मिली है। इससे पहले बालिका ने आल इंडिया नीट परीक्षा में 500 की रैंक लाकर , लोकमान्य तिलक मेडिकल कालेज सायन मुम्बई में पढ़ाई करते हुये ( एम. बी बी एस. ) की डिग्री हासिल की थी। गोयल परिवार की इस लाडली की उपलब्धि पर , अग्रवाल समाज के साथ पूरा नगर भी हर्षित होकर बालिका व उसके माता पिता को को बधाइयां प्रेषित कर रहा है ।
भाटापारा की बेटी बनी डॉक्टर , पूरे महाराष्ट्र में लाया दूसरा रैंक
