ऑनलाइन ठगी से पुलिस परेशान, नगर निरीक्षक ने बचने के बताए उपाय

भाटापारा। नगर में लगातार हो रहे ठगी से पुलिस भी परेशान हो चुकी है अनेकों मामले थाने में दर्ज हो चुके हैं इसी तारतम्य में नगर पुलिस के नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने आम लोगों के लिए एक अपील निकाली है और उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी है

नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने आज लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि भाटापारा क्षेत्र में लगातार ऑनलाइन की ठगी हो रही है लोगों को जागरूक करने के लिए हम लगातार सतर्क व सावधान रहने की सलाह के लिए आवश्यक चीज बताते जा रहे हैं

लोगों को जो व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा है कम से कम उसे जरूर एक बार पढ़ें व अपने नजदीकी व्यक्ति v ग्रुुप में शेयर करे।

अभी भाटापारा क्षेत्र में लगातार लॉटरी लगाने के नाम पर कॉल आ रहे हैं आपकी 2500000 की लॉटरी लग गई है 5000000 की लॉटरी लग गई है आप अपना अकाउंट नंबर बता दीजिए ,आप अपना एड्रेस बता दीजिए ,हम आपके पास में एक ओटीपी भेजेंगे ,या एक ऐप्स भेजेंगे ,उसको आप डाउनलोड कर लीजिए इस प्रकार की किसी भी प्रकार की बातें आपको बोलता है कृपया करके इस प्रकार का कॉल से सतर्क रहें व उस नंबर को ग्रुप में शेयर करें तथा अपने नजदीकी लोगों को भी शेयर करें व बताएं कि यह फर्जी नंबर है।

2.इसके अलावा बैंक में जब कोई भी व्यक्ति जाता है तो उसे आजकल क्रेडिट कार्ड के संबंध में बताया जाता है और फॉर्म भरने बोला जाता है यदि आपको क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता के संबंध में अगर जानकारी ना हो तो वह फॉर्म फिल अप ना करें या बैंक अधिकारी से बात करके पहले जानकारी ले।
आजकल ऐसे ही लगातार कॉल और शिकायत पुलिस के पास में आ रही है कि जो ठग है वह क्रेडिट कार्ड के नाम पर आपको फोन करेंगे ओटीपी भेजेंगे साथ ही साथ कुछ एप्स आपको शेयर करने के लिए भेजेंगे और उसके माध्यम से आपके पैसों की ठगी करेंगे तो आपको किसी भी प्रकार का क्रेडिट कार्ड से संबंधित अगर कोई भी कॉल बैंक अधिकारी बनकर या मैं मुंबई हेड क्वार्टर से दिल्ली हेड क्वार्टर से बोल रहा हूं आते हैं तो उनको आप अपने खाते /atm/passward/की जानकारी शेयर ना करें और आप ग्रुप में इस टाइप के फर्जी काल को शेयर करें अपने लोगों को शेयर करें और जागरूक करें

इसके अलावा आप अपने एटीएम की जानकारी एटीएम पासवर्ड की जानकारी अपने अकाउंट की जानकारी किसी को बिना बताए

कोई भी अपरिचित व्यक्ति आपके नंबर पर फोन करके आपको ओटीपी शेयर करवा कर आपको कोई एप्स डाउनलोड करवा कर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कॉल करके आपके पैसों को निकालकर ठगी कर सकता है तो कृपया सावधान रहें और इस प्रकार की कॉल को अटेंड ना करें और इसकी शिकायत संबंधित थाने में जरूर करें। नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने आगे कहां कि
कोई भी व्यक्ति आपकी फेसबुक को हैक करके आप ही नजदीकी लोगों से मैसेज के माध्यम से पैसे की डिमांड कर सकता है कृपया सावधान रहें और सावधानी पूर्वक अपने फेसबुक को का संचालन करें फेसबुक चलाने के बाद लॉगआउट करना ना भूले

यदि आप एटीएम या बैंक या किसी भी आर्थिक संस्था में पैसा निकालने जाए और आपके आसपास में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिले यह दिखे जो आपका पीछा कर रहा हूं या आपसे आपके ओटीपी या मोबाइल नंबर देखने की कोशिश कर रहा हूं या आपके एटीएम passward/card जानने की कोशिश कर रहा हूं तो उसे ना दिखाएं और उसकी जानकारी तत्काल संबंधित थाने को दें।

जब भी आप एटीएम में पैसा निकालने जाएं और यदि आपको एटीएम से पैसा निकालना नहीं आ रहा है या पासवर्ड डालना नहीं आ रहा है तो किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड या पासवर्ड ना बताएं या सहयोग ना लें यदि आपको सहयोग लेना है या आपको एटीएम का संचालन करना नहीं आ रहा है तो आप अपने साथ में अपने किसी परिवार के आदमी को लेकर जाएं या बैंक अधिकारी से पूछें।

Leave a Reply