बेमेतरा/ समाधान महाविद्यालय, बेमेतरा व ज्ञानभारती पब्लिक स्कूल रायपुर के संचालक अवधेश पटेल को अपनी पी.एच.डी. शोध कार्य के दौरान लिखे रिसर्च पेपर को ‘‘रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2020‘‘ के लिए चयनित किया गया था। जिसमें इस गुणवत्तापूर्ण और मौलिक शोध पत्र के कारण अवधेश पटेल को रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2020 प्रदान किया गया। यह अवार्ड भारत की प्रतिष्ठित संस्था इंस्टिट्यूट ऑफ स्कॉलर, बैंग्लोर ने प्रदान किया तथा अवधेश पटेल को अपने आर्गेनाइजेशन का आजीवन सदस्यता प्रदान किया। इस रिसर्च पेपर का विषय था ‘मध्यस्थ दर्शन सह-अस्तित्ववाद का शिक्षकों के जीवन शैली पर प्रभाव का अध्ययन‘। इस रिसर्च में शिक्षकों के जीवन शैली पर मध्यस्थ दर्शन सह-अस्तित्ववाद के अध्ययन के प्रभाव का आंकलन किया गया। जो सकारात्मक पाया गया। ज्ञातव्य हो कि मध्यस्थ दर्शन सह-अस्तित्ववाद के प्रणेता श्रद्धेय ए.नागराज जी अमरकंटक है। जिनके द्वारा प्रतिपादित दर्शन के आधार पर भारत देश के कई राज्यों में इंजीनियरिंग कॉलेजों व स्कूलों में मध्यस्थ दर्शन सह-अस्तित्ववाद को चेतना विकास मूल्य शिक्षा, हैप्पीनेस करिकुलम, व ह्यूमन वैल्यूस् के नाम से अध्ययन कराया जाता है। जिसका सकारात्मक प्रभाव शिक्षकों व विद्यार्थियों के व्यक्तित्व जीवन शैली पर पाया जाता है। इस हेतु अवधेश पटेल ने शिक्षकों के जीवन शैली पर मध्यस्थ दर्शन सह-अस्तित्ववाद के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए छत्तीसगढ़ के 15 जिलों से सन् 2009 से 2017 के मध्य कुल 240 अध्यापक तथा अध्यापिकाओं पर अध्ययन किया गया। आंकड़ों के संकलन के लिए एस. शर्मा एवं एस. नसरीन द्वारा निर्मित क्वालिटी ऑफ लाईफ स्कैल का प्रयोग किया गया। प्राप्त आंकड़ों पर मध्यमान, मानक विचलन एवं प्रसरण विश्लेषण सांख्यिकीय, एफ टेस्ट (2*2*2) प्रसरण विश्लेषण सांख्यिकीय का प्रयोग किया गया। इस शोध अध्ययन का प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित अध्यापकों के मध्य जीवन की संतुष्टि, लक्ष्य एवं प्रेरणा तथा खुशी स्तर पर अध्ययन किये हुए शिक्षकों के जीवन शैली पर सकारात्मक प्रभाव पाया गया। मध्यस्थ दर्शन पर लिखे रिसर्च पेपर पर प्राप्त रिसर्च एक्सीलेंसी अवार्ड का श्रेय और प्रेरणा श्रोत अवधेश पटेल ने श्रद्धेय ए.नागराज जी को दिया। इस शोध पत्र को शोध निर्देशिका डॉ. नीरा पाण्डेय, विभागाध्यक्ष शंकराचार्य कॉलेज भिलाई, सह-शोध निर्देशिका डॉ. पुष्पलता शर्मा कल्याण कॉलेज भिलाई तथा डॉ. सुरेन्द्र पाठक अध्येता व प्रबोधक जीवन विद्या अहमदाबाद के मार्गदर्शन व डॉ. हृषिकेश पटेल के सहयोग में लिखा गया। यह शोध पत्र यूजीसी केयर जर्नल दृष्टिकोण में जनवरी 2020 में वोल्यूम 12, इसू 1, पेज नम्बर 384, में प्रकाशित हुआ था। रिसर्च एक्सीलेंसी अवार्ड प्राप्त होने पर अवधेश पटेल को डॉ. शारदा शर्मा, अम्बा दीदी, साधन भट्टाचार्य, डॉ. सुरेन्द्र पाठक, अभ्युदय संस्थान से योगेश शास्त्री, सोम त्यागी, सुरेन्द्र पाल, डॉ. नीरा पाण्डेय, डॉ. पुष्पलता शर्मा, एवं समाधान महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बधाई व शुभकामना प्रदान किए।
मध्यस्थ-दर्शन “सह-अस्तित्ववाद” पर लिखे शोध पत्र पर अवधेश पटेल को मिला रिसर्च एक्सीलेंसी अवार्ड 2020
