बेमेतरा/ भारतीय जनता पार्टी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पढ़ अभियान समिति जिला बेमेतरा की नई टीम का गठन प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला, जिला प्रभारी अजय तिवारी के अनुमति से जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी द्वारा किया गया, जिसमें विजय सिन्हा को पुन: जिला संयोजक नियुक्त किया गया और दायित्व सौंपा गया। कार्यकारणी में अमरीका निर्मलकर सहसंयोजक, विकास तम्बोली, राजेश शर्मा, सतीश कसार, नीतू कोठारी, निशा चौबे, रोहित साहू, दीपक मोटवानी, शुभम दुबे, सुनीता दुबे, मनीष श्रीवास, सुनील पूरी गोस्वामी, आजू साहू,लक्ष्मी, लता वर्मा, भागवत सिन्हा, भाव सिंह वर्मा, संध्या नायक हैं। विजय सिन्हा को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जिला संयोजक बनाये जानेपर बेमेतरा के पूर्व विधायक अवधेश चन्देल, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल,पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, विजय सुखवानी, मोंटी साहू, महेश साहू, जैनेन्द्र सिंह, दीपेश साहू, विवेक दीवान सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा बधाई शुभकामना दी है।विजय सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं और बेटियों के संरक्षण और उत्थान कल्याण के लिये बहुत महत्वपूर्ण योजना है, जो पूरे देश मे लागू है, जिसका लाभ देश की करोड़ों बेटियां ले रही हैं। अनेकों महिलाएं इसकी सराहना कर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किये हैं। बेमेतरा जिले में पिछले पांच सालों से इसका लाभ दिया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। सिन्हा ने कहा कि अब हर साल कम से कम दो बेटियों का विवाह किया जाएगा। बेटियों के जन्म होते ही प्रधानमंत्री सुकन्या योजना के तहत बैंक खाता खोला जाएगा, कहीं भी बेटी पैदा होने पर जन्मदिन और छट्ठी मनाया जाएगा जितना हो सके इस अभियान को आगे बढ़ाते हए महिलाओं और बेटियों को लाभ पहुंचाने का कार्य करुंगा।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए भाजपा की टीम गठित
