रायपुर। आज के नए 837 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिला रायपुर से 300, जांजगीर-चांपा से 112, राजनांदगांव से 92, गरियाबंद से 69, बिलासपुर से 64, 14, बालोद से 13, बस्तर से 6, मुंगेली व सरगुजा से 04-04, अन्य राज्य से 02, बेमेतरा, महासमुंद से 53, कोरिया से 32, दुर्ग 31, रायगढ़ से 21, धमतरी से 17, कबीरधाम से बलौदाबाजार व कोण्डागांव से 01-01 7 आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।
कोरोना मरीजों वाले जो जिले जिनके आंकड़े बेहद डरावने हैं-छत्तीसगढ़ में कोरोना जिस स्पीड से बढ़ रहा है, उसने हड़कंप मचा दिया है। कोरोना के आंकड़ों पर नजर रख रहा स्वास्थ्य विभाग इस खौफनाक आंकड़ों से बेहद फिक्रमंद है। अगर ये रफ्तार बरकरार रहा तो 15 सितंबर तक कुल पॉजेटिव केस प्रदेश में 50 हजार और एक्टिव केस की संख्या 25 हजार से ज्यादा हो सकती है। हालांकि जानकार तो ये भी कहते हैं कि कोरोना के वास्तविक आंकड़े इससे भी कहीं ज्यादा हो सकते हैं। दरअसल पिछले 12 दिनों प्रदेश में लगातार 1000 से ज्यादा कोरोना मरीज छत्तीसगढ़ में मिल रहे हैं। 2 सितंबर की तारीख छत्तीसगढ़ में कोरोना इतिहास का सबसे खौफनाक दिन रहा, जहां एक ही दिन में 2200 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले, वहीं रायपुर में 975 मरीज कल एक ही दिन में सामने आये थे। प्रदेश में राजधानी रायपुर की बात करें तो अभी तक राजधानी में कुल 13 हजार मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 7300 से ज्यादा मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं। छत्तीसगढ़ में 300 से ज्यादा लोगों की आज मौत हुई है, उनमें से 155 मौत सिर्फ और सिर्फ रायपुर में ही हुई है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की बात करें तो रायपुर सबसे टॉप पर है, जबकि दुर्ग दूसरे नंबर है। दुर्ग में 3655 कुल पॉजेटिव अब तक मिले हैं, जिसमें से 2204 अभी बीमार है। मौत भी दुर्ग में अब तक 36 लोगों की हो चुकी है। तीसरे नंबर पर राजनांदगांव है, जहां अब तक 2336 पॉजेटिव मिले हैं, हालांकि जिले के लिए अच्छी बात ये है कि यहां अभी सिर्फ 815 ही एक्टिव केस है। वहीं जिले में 11 लोगों की मौत हुई है।
बिलासपुर चौथे नंबर पर है, बिलासपुर में अभी तक 2100 से ज्यादा लोग पॉजेटिव मिले हैं, जिनमें से 904 अभी बीमार है। वहीं 14 लोगों की अब तक इस बीमारी ने जान ली है। रायगढ़ टॉप 5 जिला कोरोना के लिहाज से है। यहां 1950 से ज्यादा कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। रायगढ़ में अभी 880 से ज्यादा कोरोना मरीज बीमार है, जबकि 17 लोगों की जान इस बीमारी से चली गयी है।
प्रदेश में 837 नए मरीज मिले, 13 की मौत, आंकड़ा 36,000 के पार
