बेमेतरा/ जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या में आज एक बार फिर से 19 संक्रमित मरीज चिन्हित किए गए जिनमें बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र से 6 ग्राम चोर भट्टी तथा डुंडा से 1-1 तथा बेरला नगर पंचायत से 6. बेरला ब्लाक के ग्राम. लेजवारा अकोली शिवार ट्कशिवा. सभी गांव से एक-एक मरीज तथा नवागढ़ नगर पंचायत से एक मरीज चिन्हित किया गया है इस तरह जिले में अब तक कुल 451 मरीज चिन्हित किए गए हैं जिनमें से 269 मरीज डिस्चार्ज कर अपने घर जा चुके हैं जबकि 182 मरीजों का उपचार जिला चिकित्सालय के द्वारा बनाए गए को भी क्षेत्र में किया जा रहा है..
स्वास्थ्य के प्रति चिकित्सा स्टाफ में लापरवाही की बात मरीज कह रहे हैं..
एक ओर जहां लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है वहीं मरीजों के उपचार तथा खानपान को लेकर कई तरह के सवालिया निशान उठ रहे हैं मरीज तथा उनके परिजनों के द्वारा बकायदा सोशल मीडिया में इस बात को लेकर नाराजगी भी जाहिर की जा रही है तथा कोबिट सेंटर में ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों के गुटबाजी के बाद भी सामने आने लगी है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंसी पटेल ने व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए चिकित्सकों के गैर जिम्मेदाराना रवैया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है तथा जिला प्रशासन से भी इस बाबत शिकायत करते हुए मरीजों के समुचित उपचार तथा उनकी व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके इसके लिए जिला प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था को सुधारने का आग्रह भी किया है… बहरहाल जिस तरह से लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगी है उसके चलते आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की बात से इंकार नहीं किया जा सकता.
