बेमेतरा से प्रकाश जैन
बेमेतरा/ लगातार सब्जी की कीमत में वृद्धि होने से लोगों की थाली से अब सब्जी की मात्रा धीरे-धीरे कम होने लगी है आसमान छूती सब्जी की कीमत ने लोगों को सब्जी की मात्रा को कम करने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं
इन दिनों बाजार में सब्जी की आवक कम होने के साथ ही कीमत में लगातार वृद्धि होने लगी है जिसके कारण लोगों को अब सब्जी खरीदने के पहले सोचना पड़ रहा है हालात यह है कि मांग सब्जी कि अब बाजार में कम हो गई है लेकिन इसके बावजूद अभी सब्जी की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है
बारिश के प्रारंभ होने के साथ ही जहां एक तरफ लोगों के खानपान में प्रभाव पड़ा है वहीं दूसरी तरफ लोगों को इन दिनों सब्जी को की बढ़ती महंगाई ने भी भोजन की थाली से सब्जी की मात्रा को कम करना पड़ रहा है जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सब्जी की अवाक कम है इस संबंध में सब्जी व्यापारियों का कहना है कि अभी किसानों की सब्जी बाजार में नहीं आई है इस कारण सब्जी की आवक अभी बाजार में कम हो गई है इसीलिए इन दिनों सब्जी की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है
कोई भी सब्जी 40 एवमं 50 से कम नहीं है
जिला मुख्यालय में इन दिनों सब्जी की कीमत बहुत बढ़ी हुई है इस संबंध में जानकारी के अनुसार कोई भी सब्जी 40 से ₹50 प्रति किलो की से कम नहीं है धनिया जो पहले ₹2 ₹5 में मिलता था अब ₹10 से कम रेट पर लोगों को कच्चा धनिया नहीं मिल रहा है
इसी तरह लौकी की कीमत 40 से ₹50 हो गई है वहीं खेक्सी की कीमत ₹200 प्रति किलो बिक रहा है जबकि मुनगा ₹80 से ₹100 गोभी 80 से ₹100 मिर्ची 70 से ₹80 कोहड़ा 40 से ₹50 भट्टा ₹40 पत्ता गोभी 40 से ₹50 प्रति किलो अभी बाजार में बिक रहा है आलू भी तीस से लेकर ₹60 किलो में बिक रहा है यही हाल विभिन्न प्रकार की भाजी का भी है
सब्जी की कीमत कम होने के आसार नहीं
वर्तमान स्थिति में जिस प्रकार अभी बारिश का माहौल बना हुआ है उससे आने वाले दिनों में किसानों की सब्जी बाजार में आने की संभावना कम है इसका सीधा असर सब्जी के ऊपर भी पड़ेगा और सब्जी की कीमत भी आने वाले दिनों में कम होने की अपेक्षा और बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता इसीलिए इन दिनों लोगों ने सब्जी की खरीदारी भी कम मात्रा में करने लगे हैं इस संबंध में कुछ लोगों ने बताया कि पहले सब्जी एक किलो 2 किलो ले जाते थे किंतु बढ़ती महंगाई ने सब्जी की खाने की इच्छा के बाद भी
मजबूरी में एक पाव या आधा किलो से ही घर में सब्जी बनाने का काम करना पड़ रहा है
