दुर्ग में पीएम आवास योजना के कितने आवास स्वीकृत है,कितने पूर्ण : वोरा

0 6465 स्वीकृत, 1639 पूण ,  3159 अपूर्ण , 1657 निर्माणाधीन: डहरिया

रायपुर/ दुर्ग नगर निगम में स्वीकृत पीएम आवास योजना का सवाल आज विधायक दुर्ग अरुण वोरा ने उठाया की इस योजना के तहत कितने आवास स्वीकृत हुए हैं , कितने पूर्ण हैं ,कितने अपूर्ण अगर अपूर्ण कार्य हैं तो कब तक पूरे कर लिए जायेंगें ? दोनों क्यों में कितनी राशि का अब तक भुगतान किया गया है कितनी राशि शेष है। मंत्री ने बताया कि कुल 6465 आवास स्वीकृत हैं,1639 पूर्ण हैं,4826 आवास अपूर्ण हैं।
       अरुण वोरा ने पूछा कि कितने हितग्राहियों ने आवेदन इस योजना में किया है और आबंटन की संख्या कुल कितनी है ? अजय चंद्राकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि वोरा जी अब तो आप सरकार का हिस्सा हो गए हैं ,निगम बोर्ड के अध्यक्ष बन गए हैं,प्रश्न क्यों लगते हो ,अंदर जा के पूछ लो ना। मंत्री शिव डहरिया ने जवाब में बताया कि 1657 के निर्माणाधीन हैं,1639 पूर्ण हो गये हैं। 3159 आवास अपूर्ण हैं, उसके लिए जहां तक बी.एल.सी.की बात है तो मोर जमीन मोर मकान योजना के अंतर्गत जिनका मकान होता है , उसको आवास बना के देने का प्रावधान है , इसके लिए अलग से कोई आवेदन की जरूरत नहीं होती।

Leave a Reply