दुर्ग ।दुर्ग जिले में आज दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 36 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिस में सर्वाधिक अमलेश्वर पाटन क्षेत्र से 8 मरीज मिले हैं। 5 जवान बीएसएफ सेक्टर 6, एक नगर निगम भिलाई 3 का कर्मचारी तथा 4 मरीज तालपुरी ट्विन सिटी कॉलोनी से मिले हैं । शेष मरीज जिले के भिलाई दुर्ग शहरी क्षेत्र से हैं।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 36 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है । सर्वाधिक 8 मरीज अमलेश्वर पाटन क्षेत्र से मिले हैं। जिसमें जिसमें ब्लू सुदामा पुरी कॉलोनी से 5 जिसमें 3 पुरुष ,2 महिलाएं, ग्रीन अर्थ सिटी कॉलोनी से तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें 2 पुरुष एवं एक महिला शामिल है। इसके अलावा मरोदा सेक्टर वार्ड 60 भिलाई से एक पुरुष, केलाबाड़ी दुर्ग से एक पुरुष, नेहरू नगर वार्ड 2 भिलाई से एक पुरुष, गुरु नानक नगर मोहन नगर दुर्ग से एक पुरुष, शास्त्री नगर वार्ड 19 कैंप 1 से एक महिला, अवधपुरी रिसाली भिलाई से दो महिलाएं, तालपुरी ट्विन सिटी कॉलोनी से चार संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें 3 पुरुष एवं एक महिला शामिल हैं। प्रियदर्शनी परिसर सुपेला से एक पुरुष एवं एक महिला शिवाजीनगर राधिका नगर सुपेला भिलाई से, एक पुरुष विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई 3 से एक पुरुष, आशीष नगर पूर्व रिसाली भिलाई से एक महिला, नगर निगम भिलाई 3 से 1 कर्मचारी ,भिलाई से एक पुरुष, सुभाष नगर नंदिनी रोड भिलाई से एक महिला, निकुम दुर्ग से एक पुरुष एवं दुर्ग से एक पुरुष संक्रमित मिला है। सभी मरीजों को ट्रेस कर जिला कोविड-19 अस्पताल एवं जिला कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।
