हाथियों का दल महासमुन्द जिला मुख्यालय के नजदीक पहुंचा

महासमुंद / जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम खट्टी में 21 हाथियों का दल आ धमका है, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वहीं वर्तमान में खड़ी फसलों के नुकसान होने का डर किसानों को सता रहा है। वन विभाग का अमला हाथियों के गतिविधियों पर लगातार नजर बनाये हुए हैं।
 4 एकड़ का फार्म हाउस पर केला व नीम्बू का फसल लगाया गया है। जिसे हाथियों के झुंड ने तहस-नहस कर दिया है। फार्म हाउस में लगी लाइटों को भी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के दल ने गांव के 20 से 25 किसानों की खड़ी फसल को भी हाथियों ने रौंद दिया है। खबर मिलते ही वन विभाग का अमला भी पहुंच गया है तथा फसल नुकसानी का जायजा लिया। हाथियों के दल ने कितने की फसल को रौंद दिया है इसका अभी सहीं अनुमान नहीं लगाया जा सका है। बताया जाता है कि हाथियों का दल गांव से लगे पहाड़ के नीचे ही विचरण कर रहे हैं।

Leave a Reply