दुर्ग जिले में 25 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि, 3 पॉजिटिव मिलने के बाद पीएचई ऑफिस सील

दुर्ग / जिले में आज सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 25 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग से एक उप अभियंता, एक लैब असिस्टेंट एवं एक चौकीदार संक्रमित मिला है। पीएचई ऑफिस को सैनिटाइज कर सील कर दिया  गया है। आज मिले मरीजों में अधिकांश  दुर्ग एवं पाटन ब्लॉक से हैं।
जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज सुबह प्राप्त रिपोर्ट में 25 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें पीएचई दुर्ग विभाग से 3  कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पीएचसी दुर्ग के कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को विभाग के करीब 25 अधिकारी एवं कर्मचारियों का टेस्ट किया गया था। आज प्राप्त रिपोर्ट में 3 कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं टेस्ट करने के बाद अधिकांश कर्मचारी होम क्वारंटाइन हुए थे। कार्यालय को आज सैनिटाइज करके बंद कर दिया गया है। इसके अलावा ग्राम सिरसाकला भिलाई 3 से तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें 2 पुरुष एवं एक महिला, पाटन दुर्ग से एक पुरुष ,राजीव नगर दुर्ग से एक पुरुष, ग्राम बेलोदी दुर्ग से तीन पुरुष, दुर्ग से दो महिलाएं एवं एक पुरुष, ग्राम मालूद दुर्ग से एक महिला, ग्रीन कॉलोनी दुर्ग से एक युवक, भिलाई से 3 मरीजों में 2 महिला एक पुरुष तथा नगर पालिका परिषद अहिवारा से एक पुरुष संक्रमित मिला है। सभी मरीजों को ट्रेस कर जिला कोविड-19 अस्पताल एवं जिला कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply