हमारी विभिन्‍नता में ही हमारी एकता और श्रेष्‍ठता सन्निहित है –  अशोक शर्मा

रायपुर/ हमारी विभिन्‍नता में ही हमारी एकता और श्रेष्‍ठता सन्निहित है, यह बात गुजरात सरकार के एकीकृत बाल विकास परियोजना, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक, श्री अशोक शर्मा (आईएसएस) ने छत्‍तीसगढ़ और गुजरात के पर्यटन पर चर्चा के लिए आयोजित वेबिनार में कही ।

 उल्‍लेखनीय है कि छत्‍तीसगढ़ और गुजरात के पर्यटन पर चर्चा के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और रीजनल आऊटरीच ब्‍यूरो (आरओबी), रायपुर के संयुक्‍त तत्‍वावधान में आज, 26 अगस्‍त, 2020 को दोपहर 12.00 बजे से 01.00 बजे तक एक वेबिनार का आयोजन किया गया ।

 वेबिनार को संबोधित करते हुए गुजरात सरकार के एकीकृत बाल विकास परियोजना, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक,  अशोक शर्मा (आईएसएस) ने कहा कि विभिन्‍नता के बावजूद, हममें एकता सन्निहित है। ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ यह विषय ही अपने आप में बहुत कुछ कहता है । उन्‍होंने कहा कि श्रेष्‍ठ भारत का अर्थ है कि हम श्रेष्‍ठता की ओर चलें । श्रेष्‍ठता का भाव है, अपने आपसे तुलना करना और उससे अच्‍छा होने का प्रयास करना है   श्री शर्मा ने बताया कि गुजरात का इतिहास बहुत ही प्राचीन है । इसका उल्‍लेख ऋगवेद में मिलता है । यह महर्षि कणाद, म‍हर्षि गौतम, म‍हर्षि कपिल की भूमि है । यहां भगवान मोहन से लेकर मोहनदास तक सभी ने अपने वचनों और कर्मों से इस धरती को पल्‍लवित और पूष्पित किया है । उन्‍होंने कहा कि हमारा राष्‍ट्रीय चरित्र है कि हम शौर्य के साथ संस्‍कार को कभी नहीं भूले । वीरता के साथ ही हमने अपने शत्रुओं को क्षमा भी किया है । उनका मानना है कि आज कोविड महामारी के दौर में हम जीवन शैली की एक श्रेष्‍ठ प्रणाली विकसित कर विश्‍व को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं और ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत की कल्‍पना को साकार कर सकते हैं ।

 नेहरू युवा केन्‍द्र संगठन, युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, रायपुर के समन्‍वयक, अरपित तिवारी ने प्रजेंटेशन के माध्‍यम से रायपुर में आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी । उन्‍होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, व्यंजनों, संगीत, नृत्य, रंगमंच, फिल्मों, हस्तशिल्प, खेल, साहित्य, त्योहारों, चित्रकला, वेशभूषा, खान-पान आदि का आदान-प्रदान किया गया । इसके अलावा प्रतिभागियों को स्‍थानीय धार्मिक, सांस्‍कृतिक और पर्यटन स्‍थलों का भ्रमण और स्‍थानीय कलाकारों और प्रतिष्ठित व्‍यक्तियों से प‍रिचित कराया गया ।  गुजरात पर्यटन विभाग के व्‍यावसायिक मैनेजर,  नीरव मुंशी ने सुझाव दिया कि गुजरात और छत्‍तीसगढ़ के पर्यटन मंडलों के मध्‍य आपसी समन्‍वय से एक-दूसरे के सांस्‍कृति और पर्यटन गति‍विधियों का साझा कैलेण्‍डर तैयार कर, दोनों ही राज्‍यों के पर्यटन विभाग के वेबसाइट में दर्शाया जाना चाहिए, जिससे सामान्‍य लोगों को इसकी जानकारी सहज ही मिल पाएगी । इसके आलवा दोनों राज्‍यों के टूर ऑरपेटरों, कलाकरों और कारीगरों के लिए एक संयुक्‍त वर्कशाप का भी आयोजन किया जाना चाहिए । बेबिनार दौरान उन्‍होंने एक वीडियो प्रजेंटेशन  प्रस्‍तुत किया ।   पत्र सूचना कार्यालय, अहमदाबाद के अपर महानिदेशक डॉ. धीरज कांकडि़या ने कहा कि यह वेबिनार केवल 100 लोगों के बीच बातचीत नहीं है बल्कि इसका संदेश अनेक लोगों तक प्रिंट, इलेक्‍ट्रॉनिक और ऑनलाइन मीडिया के माध्‍यम से पहुंचता है । उन्‍होंने कहा कि बहुत ही कम समय में पीआईबी, रायपुर और आरओबी, रायपुर ने दो वेबिनार का आयोजन किया है । इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं ।   छत्‍तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर की वरिष्‍ठ समन्‍वयक एवं संचार प्रमुख डॉ. सुभधा चतुर्वेदी ने कहा कि जनवरी, 2017 से ही छत्‍तीसगढ़ और गुजरात राज्‍य के मध्‍य बहुत ही शानदार समन्‍वय रहा है । दोनों ही राज्‍यों ने मिलकर एक भारत श्रेष्‍ठ भारत पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया है । उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि आने वाले दिनों भी इसी प्रकार से समन्‍वय स्‍थापित कर और भी शानदार कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे ।

  पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर के अपर महानिदेशक सुदर्शन पनतोड़े ने कहा कि क्‍या हम भारतीय संस्‍कृति और एकता के मूल्‍यों को संजोकर कर रख पाए हैं ? एक भारत और श्रेष्‍ठ भारत योजना ही वह एक कड़ी है, जो हमें अपने संस्‍कृति और मूल्‍यों को संजोकर रखने में मदद करती है । उन्‍होंने वेबिनार में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों का आभार जताया और इसके सफल आयोजन के लिए सभी का धन्‍यवाद किया ।  वेबिनार का संचालन रीजनल आऊरीच ब्‍यूरो (आरओबी), रायपुर के कार्यालय प्रमुख  शैलैष फाये ने किया ।

 वेबिनार में  पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर के अपर महानिदेशक  सुदर्शन पनतोड़े, पत्र सूचना कार्यालय, अहमदाबाद के अपर महानिदेशक डॉ. धीरज कांकडि़या , सहायक निदेशक  सुनील कुमार तिवारी, प्रादेशिक समाचार एकांश, आकाशवाणी, रायपुर के सहायक निदेशक विकल्‍प रंजन शुक्‍ला, प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन, रायपुर के सहायक निदेशक मनोज सोनोने,  नेहरू युवा केन्‍द्र संगठन, युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, रायपुर के समन्‍वयक,  अरपित तिवारी, गुजरात पर्यटन विभाग के व्‍यावसायिक मैनेजर  नीरव मुंशी, छत्‍तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर की वरिष्‍ठ समन्‍वयक एवं संचार प्रमुख डॉ. सुभधा चतुर्वेदी सहित अनेक प्रतिभागी शामिल हुए ।

Leave a Reply