नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने आज कहा कि देश में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर बेहतर होकर 75 दशमलव दो-सात हो गई है। पिछले 24 घंटों में 57 हजार 469 मरीज स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में ठीक होने वालों की संख्या 23 लाख 38 हजार से अधिक है। यह मौजूदा सक्रिय मामलों से तीन गुना से ऊपर है।
मंत्रालय ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रभावी नीतियों के कारण कोविड-19 अस्पतालों में सभी तरह के मरीजों के लिए बेहतर इलाज उपलब्ध हुआ है। स्वस्थ होने वालों की बढती दर के साथ ही देश में इस संक्रमण से होने वाली मौतों का प्रतिशत भी कम हो गया है। इस समय भारत में कोविड मरीजों की मृत्यु दर एक दशमलव आठ-पांच प्रतिशत है जो विश्व में सबसे कम में शामिल है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के छह लाख से अधिक टेस्ट किए गए। अब तक देश में तीन करोड 59 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। जांच के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयोगशालाओं की क्षमता भी बढाई गई है। इस समय कुल एक हजार पांच सौ बीस प्रयोगशालाओं के माध्यम से कोविड-19 नमूनों की जांच की जा रही है। इनमें से नौ सौ 84 सरकारी तथा पांच सौ 36 निजी प्रयोगशालाएं हैं।
देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर बढकर 75 प्रतिशत से अधिक
