मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने मुख्यंमत्री निवास पहुंचे वोरा

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री को बधाई दी। मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए वोरा ने समृद्ध छत्तीसगढ़ का प्रतीक धान का कटोरा भेंट किया। वोरा ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश के किसान, आदिवासी, मजदूरों सहित हर वर्ग के हितों की रक्षा हुई है। हर वर्ग में कांग्रेस सरकार के कार्यों और फैसलों से खुशी की लहर है।  मुख्यमंत्री को वोरा ने समृद्ध छत्तीसगढ़ का प्रतीक धान का कटोरा भेंट किया।
वोरा ने कहा कि आपके फैसलों से छत्तीसगढ़ के किसान खुश हैं। प्रदेश में अनाज की कमी नहीं है। धान सहित अन्य फसलों का विपुल उत्पादन हो रहा है। अनाज का एक-एक दाना कीमती है। वोरा ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाते हुए कहा कि स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन द्वारा अनाज के भंडारण की जिम्मेदारी व्यवस्थित तरीके से की जाएगी। वोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसलों से प्रदेशवासियों की उम्मीद बढ़ी है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का समग्र विकास होगा और राज्य तरक्की के नए सोपान तय करेगा। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता के कारण जन्मदिन के मौके पर पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता और सभी वर्गों के प्रतिनिधि प्रदेश के मुखिया को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे वोरा के साथ कांग्रेस नेता सीजू एंथोनी और दुर्ग के मध्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद मौजूद थे।

Leave a Reply