भाटापारा। छ.ग.सरयूपारीण ब्रा.समाज नारी प्रकोष्ठ द्वारा सरयू सदन में पं घनश्याम के दिशा निर्देश में प्रशांत धर दीवान एवं पूजा दीवान एवं सभी बहनों द्वारा रुद्राभिषेक पूजन कर सावन उत्सव मनाया गया,एवं समाज की एकता और उन्नति की प्रार्थना की गई । केला पेड़ा खीर का प्रसाद दिया गया ।मुख्य अतिथि सीमा शिवरतन का सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर किया गया,सचिव उषा मिश्रा एवं भावना शुक्ला के मंच संचालन एवं सरयूपारी महिला मंडल की अध्यक्ष निशा शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।अध्यक्ष सुनील दुबे ,सचिव मनीष शुक्ला,सहसचिव मनोज पांडेय एवं रुपेश मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा। शिव एवं पार्वती जी की वेशभूषा में आये मिहिका दुबे एवं राशि तिवारी एवं नृत्य में अनीता दुबे,शालिनी तिवारी,रश्मि तिवारी नें सबका मन मोह लिया. उक्त कार्यक्रम में समाज की खगेश शर्मा,उषा मिश्रा,सीमा तिवारी,सुषमा मिश्रा,भावना शुक्ला,श्रद्धा शर्मा,विजया पांडेय,ममता दीवान,प्रमिला दुबे,आशा तिवारी,सरिता शर्मा,सुनीला पांडेय,पूजा दीवान,शालिनी तिवारी,निकिता शर्मा,प्रियंका तिवारी,रश्मि तिवारी,अनीता दुबे,रितु तिवारी,ज्योति तिवारी,संध्या गौरहा,संध्या तिवारी,अरुणा शुक्ला,रितु आशीष,आरती पांडेय,कल्पना शर्मा,पूजा शर्मा,पिंकी शर्मा आदि बहने उपस्थित थे।
सरयूपारीण महिला मंडल ने सावन उत्सव मनाया
