भाटापारा। सालासर बालाजी धाम, रायपुर में अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें बलौदा बाजार भाटापारा जिला इकाई के युवा भी शामिल हुए। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी जिला इकाइयों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में ओ. पी. चौधरी कैबिनेट मंत्री, शामिल हुए।जिन्होंने युवाओं को प्रेरणादायक संबोधन दिया और समाज की एकता की सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन गोपाल शरण अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल रहे।प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जैन एवं समस्त प्रदेश इकाई इस अवसर पर मौजूद रही। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी सम्पन्न हुआ।बलौदा बाजार–भाटापारा जिला इकाई से गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने वाले पदाधिकारी वरुण भूषणिया जिला अध्यक्ष, तुषार अग्रवाल जिला महामंत्री, सागर अग्रवाल उपाध्यक्ष, कृष्णकांत गोयल उपाध्यक्ष, आयुष केडिया उपाध्यक्ष, अमन अग्रवाल सहसचिव,नितिन अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, आदर्श अग्रवाल प्रचार-प्रसार मंत्री,अंकित अग्रवाल प्रचार-प्रसार मंत्री, तुषार अग्रवाल (बलौदा बाजार) प्रचार-प्रसार मंत्री, कार्यक्रम में शामिल हुए। यह सम्मेलन समाज की एकता, युवा नेतृत्व और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बना।
अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन संपन्न, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल
