भाटापारा। भाटापारा प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार मल को नया अध्यक्ष चुना गया है। श्रीमल बहुत जल्द अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
चयन उपरांत श्रीमल ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ वहन करेंगे। उन्होंने बहुत जल्द नई कार्यकारिणी का गठन किए जाने के संकेत दिए हैं। श्रीमल को शहर के विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों और वरिष्ठों ने बधाई दी है। प्रेस कल्ब की आज की मिटींग में संरक्षक संजीव तिवारी, संतोष अग्रवाल, गुरमीत गुम्बर,राजीव तिवारी,राजेश शर्मा,सत्यनारायण पटेल,आयशा खांन,जुगलकिशोर तिवारी,विनोद शर्मा,शत्रुध्न साहू, श्यामसुन्दर पुरोहित,वीरेन्र्द उपाध्याय,मो. हारून, शमीम खांन, ललित तिवारी,नितेश गुप्ता,शत्रुध्न सोनवानी,माखन लाल साहू आदि सदस्य उपस्थित थे।