अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार को हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रामशिला साहू पूर्व मंत्री, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृति नायक, दुर्ग जिला भाजपा, सुरेंद्र कौशिक जिला भाजपा अध्यक्ष, कमलेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष, नीलम चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य ,श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती मीना वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष कुम्हारी, लोकमनी चंद्राकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, उपकार चंद्राकर प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, कैलाश यादव महामंत्री भाजपा अमलेश्वर मंडल, फेरहा राम धीवर सांसद प्रतिनिधि, मोहन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष मौजूद थे।
पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर के साथ पार्षद 01.डॉ आलोक पाल भाजपा 02.घनश्याम साहू कांग्रेस 03. राजू सोनकर निर्दलीय 04 भेज लाल सोनकर कांग्रेस 05. दीपक घीघोड़े कांग्रेस 06. ललिता साहू भाजपा 07. खूबी राज सोनकर निर्दलीय 08 डोमन यादव कांग्रेस 09.मालती साहू कांग्रेस 10 सविता रामनाथ ठाकुर भाजपा 11. ओमप्रकाश साहू कांग्रेस 12.लेखनी साहू कांग्रेस 13.सेवती निषाद कांग्रेस 14.मीना रानी चेलक कांग्रेस 15. यामिनी मनोज यादव भाजपा 16. सोहन निषाद भाजपा 17. हेमलाल साहू कांग्रेस 18 .नीलम मिंज ने शपथ ली।नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के प्रशासक एसडीएम पाटन ने अध्यक्ष सहित सभी पार्षद गण को बारी बारी से शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहित शर्मा ने किया। समापन की घोषणा महामंत्री कैलाश यादव ने किया।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने मीडिया से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि पूरे 18 पार्षदों के साथ सामंजस स्थापित करके नगर का विकास करेंगे। नगर को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता संजय बघेल, राजेश चंद्राकर, राम अवतार साहू, जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, राजा पाठक, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, राजू साहू, रवि सिंगौर, मोहन लोधी, पूर्व जनपद सदस्य घनश्याम कौशिक,धर्मेंद्र सोनकर, अजीत ठाकुर, कुमार साहू, महेंद्र साहू सोनू साहू, शिवा साहू, सुखदेव साहू, विकास सोनी, कमलेश साहू, अखिलेश मिश्रा, ओमप्रकाश साहू, पुरण लाल साहू, मनोहर साहू, देवा ठाकुर, रेवती सोनकर,भारती यादव, लक्ष्मी देवांगन सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।