पाटन। नगर पंचायत पाटन में इस बार भाजपा की सरकार बन गई है। आज हुई मतों की गिनती के बाद भाजपा के प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी पटेल को मात दी है। इसके अलावा 15 वार्ड पार्षद में 8 वार्डों में भाजपा और 7 वार्डों में कांग्रेस पार्षद निर्वाचित हुए हैं। गौरतलब है कि पाटन नगर पंचायत में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ था।
पाटन नगर पंचायत परिणाम: एक नजर में
अध्यक्ष- भाजपा
वार्ड 1 भाजपा
वार्ड 2 भाजपा
वार्ड 3 भाजपा
वार्ड 4 भाजपा
वार्ड 5 कांग्रेस
वार्ड 6 कांग्रेस
वार्ड 7 कांग्रेस
वार्ड 8 कांग्रेस
वार्ड 9 कांग्रेस
वार्ड 10 कांग्रेस
वार्ड 11 भाजपा
वार्ड 12 भाजपा
वार्ड 13 भाजपा
वार्ड 14 कांग्रेस
वार्ड 15 भाजपा
कुल
8 भाजपा पार्षद
7 कांग्रेस पार्षद