भाटापारा। अब से हर सोमवार एवं गुरुवार को अपर कलेक्टर का कैंप भाटापारा में लगेगा पूर्व में यह सोमवार और बुधवार को लग रहा था। इसके लिए बाकायदा अपर कलेक्टर कार्यालय बिल्डिंग जो पूर्व से बनी हुई है वहां पर सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। बता दें कि जिला कलेक्टर दीपक सोनी के अधिकारियों के कार्य विभाजन के दौरान अपर कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल को भाटापारा एवं सिमगा क्षेत्र का कार्य सौंपा गया है। बता दें कि पूर्व में केवल एक दिन ही अपर कलेक्टर का कैंप लगा करता था वह भी एसडीएम कार्यालय में लेकिन अब अलग से बिल्डिंग जो पूर्व से बनी हुई है जिसको पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के प्रयास से बनी थी वहां पर अब पर कलेक्टर कार्यालय लग रहा है वहां पर संपूर्ण फर्नीचर की व्यवस्था कर ली गई है। इससे अब आम लोगों को अपना कार्य संपादन करने में काफी सहायता मिलेगी एवं सुविधा होगी। बता दें कि जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी पूर्व में ही भाटापारा में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी थी उनका कार्यालय भी इस अपर कलेक्टर बिल्डिंग में एक तरफ लग रहा है। इस दोनों सुविधा के प्रारंभ होने से लोगों को अब लाभ पहुंच रहा है। लोगों ने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा एवं जिला कलेक्टर दीपक सोनी तथा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
अब से हर सोमवार और गुरुवार को भाटापारा में लगेगा अपर कलेक्टर का कैंप
