भाटापारा। पिछले कुछ दिनों से नलटंकी तिराहे पर हमार भाटापारा साइन बोर्ड की लाइट बंद थी इसके लिए साहू समाज ने और लोगों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन देकर लाइट चालू करने की मांग रखी थी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान ने लाइट विभाग को तत्काल लाइट प्रारंभ करने का निर्देश दिया था जिसके फलस्वरूप नगर पालिका परिषद की लाइट विभाग में उसे लाइट को प्रारंभ कर दिया, जिससे वहां पर रौनक लौट गई है।
