होलिका दहन की रात्रि श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाटापारा में घर के सामने खड़े बोलेरो वाहन में लगाई आग, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

भाटापारा।  अनिरुद्ध शर्मा निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाटापारा द्वारा आज थाना भाटापारा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 24.03.2024 को होलिका दहन पर्व के दिन अपनी ग्रे कलर का बोलेरो वाहन क्रमांक CG12 BC 2831 को घर के बाहर खड़ी किया था, कि रात्रि 02:00 बजे लगभग पड़ोसी द्वारा घर में आवाज देकर बताया गया, कि मेरे गाड़ी में आग लगी* है, तथा कार जल रही है। तब मेरे द्वारा आसपास मौजूद पड़ोसियों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरीके से जल चुकी थी। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 158/2024 धारा 435,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे पर देखने पर पता चला कि 02 व्यक्ति कार में आग लग रहे हैं तथा पास ही 02 अन्य संदिग्ध आरोपी कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। चारों संदिग्ध व्यक्ति लाल रंग का स्विफ्ट कार क्र. CG10BC 7186 में आए थे तथा कार में आग लगाने के पश्चात चारों आरोपी भाग* गए। की प्रकरण में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा जांच तस्दीक कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है तथा बहुत जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जावेगी।