रोजा इफ़्तारी का आयोजन 

भाटापारा। रमजान का पाक महीना चल रहा है, जहां मुस्लिम धर्म के लोग एक महीने तक रोजा रखते हैं।

भगत सिंह वार्ड निवासी फहीम अहमद के द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के रोजेदार शामिल हुए। रोजा खोलने के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सलातो सलाम पढ़ा और दुआ मांगी गई। दुआ में सभी मुसलमान रमजान के महीने में रोजा रखने, नमाज बढ़ने, कुरान शरीफ पढ़ने की तोफीक अता फ़रमाए और शहर देश में अमन चैन बना रहे की दुआ मांगी गई।