श्यामा देवी शुक्ला नहीं रहीं 

भाटापारा। श्रीमती श्यामा देवी शुक्ला धर्मपत्नी स्व. कमलाकांत शुक्ला (धून्नी महराज) का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 92 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को मारवाड़ी शमशान घाट में किया गया, जिसमें काफी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वे बलौदिया सोना चांदी दुकान के संचालक मनीष शुक्ला की माता थी। लोगों ने अपने श्रद्धांजलि अर्पित की है।