कांग्रेस की छवि खराब होने के कारण, दूसरा कोई नहीं भरा आवेदन: जमुना पाण्डेय

 

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ -भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की छवि खराब होने के कारण, कांग्रेस का कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं भरा आवेदन फॉर्म करण की क्षेत्र में भाजपा का वर्चस्व बढ़ने के कारण, कांग्रेस के पास कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं सामने आया कांग्रेस के पास मात्र वर्तमान विधायक ने ही भराआवेदन।
उक्त बातें,- भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने कहा।

एमसीबी ,छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं बीजेपी ने विधायक प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है वहीं कांग्रेस की लिस्ट भी अगले महीने आने की संभावना है। इस बार कांग्रेस ने नए तरीके से टिकट बांटने का फार्मूला निकाला है जिसमें चुनाव लडने के लिए इच्छुक प्रत्याशी अपने आवेदन ब्लाक अध्यक्ष को जमा करेंगे फिर उन आवेदनों से आलाकमान फैसला करेगा किसे टिकट देना है। इसी क्रम में एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा से दो दर्जन से अधिक आवेदन आए। लेकिन इसी जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा से सिर्फ एक आवेदन वर्तमान विधायक का आया। जिसको लेकर अब राजनीति तेज हो गई है और एमसीबी जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष जमुना पाण्डेय ने कटाक्ष किया है कि कांग्रेस पार्टी के पास भरतपुर-सोनहत विधानसभा में वर्तमान विधायक गुलाब कमरों के अलावा कोई और प्रत्याशी ही नहीं है इसलिए सिर्फ एक आवेदन आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भरतपुर-सोनहत में अपनी करारी हार दिख रही है इसलिए किसी ने आवेदन ही नहीं दिया। आगे उन्होंने कहा वर्तमान विधायक ने सिर्फ भूमिपूजन के अलावा अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया है, हमेशा विकास की गंगा बहाने की बात करने वाले विधायक के विधानसभा में सड़कों का बुरा हाल है, जमीन में कुछ कार्य नहीं बस पेपर में काम हुआ है। जिसमें चुनाव में जनता में भारी नाराजगी है और इस बार कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी। जमुना पाण्डेय ने बताया स्वेच्छानुदान राशि को विधायक ने अपने करीबियों, कांग्रेस पार्टी के म के अलावा और किसी ने आवेदन नहीं दिया है।