बेलबहरा में पहली बार हुई दंगल प्रतियोगिता, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कुश्ती का लिया आनंद

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में नाग पंचमी के अवसर पर प्रथम बार आयोजित की गई दंगल प्रतियोगिता।भारत वर्ष मे पहले नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती की प्रतियोगिता की जाती थी परंतु सेन सेन आधुनिक युग के पदार्पण के बाद अब लगभग ये विलुप्ति की कगार पर आ गई है। जिसको ध्यान में रखते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा मैं इस खेल की पहल की । जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है।

मैदान के भूमिपूजन उपरांत विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों के द्वारा दंगल प्रतियोगिता प्रारंभ की गई। इस प्रतियोगिता में नवमी कक्षा से लेकर बारहवीं तक के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में पहली बार आयोजित हो रही दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिये आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे और प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य बलराज पाल, माता प्रसाद द्विवेदी, अश्वनी कुमार दुबे, कमलेश पांडे, नित्यानंद द्विवेदी, श्रीमती सुनीता मिश्रा, सुधा शुक्ला, निर्मला ग्रेवाल, मंजू बघेल, माया वर्मा, शोभा जायसवाल के साथ काफी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।