हरेली के अवसर पर गांव के कार्यक्रम में शामिल हुए सतीश अग्रवाल

भाटापारा। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मनोहरा, केसदा एवं रिंगनी में छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली के अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक का शुभारंभ कार्यक्रम में सतीश अग्रवाल सदस्य निगम मंडल छत्तीसगढ़ शासन शामिल हुए। सतीश अग्रवाल ने मौके पर छत्तीसगढ़ महतारी व कृषि यंत्रों एवं गेड़ी की पूजा अर्चना कर पारंपरिक खेलों के महाकुंभ छत्तीसगढ़ ओलंपिक का भव्य आगाज किया।, जिसमें गेड़ी दौड़, भौरा चालन, (बाटी कंचा) पिटूठुल एवं फुगड़ी खेल शामिल थे।, साथ ही ग्रामीणजनो के साथ छत्तीसगढ़ ओलंपिक मे खिलाड़ियों के साथ आनंद उत्सव मनाते हुए, साथ ही सभी खिलाड़ियों एवं ग्रामीणजनो के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया व बच्चों और युवाओं के साथ गिल्ली डंडा खेल खेलकर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया व हरेली तिहार में गेड़ी का आनंद लिया। साथ ही सतीश अग्रवाल ने बताया छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया छत्तीसगढ़िया हैं और छत्तीसगढ़ में पहले खेले जाने वाले खेल विलुप्त होते जा रहे हैं, आज के बच्चे मोबाइल, किक्रेट, फुटबॉल को छोड़ बाकी खेलों को नहीं जानते जबकि पहले मोबाइल नहीं था तब गिल्ली डंडा, भंवरा, गेडी, पीटृल, कबड्डी, रस्सा कसी, लंगडी दौड़, खोखो, बाटी, फुगड़ी, जैसें खेलों में ज्यादा रूची लेते थे और शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहते थे, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों को राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से गांव गांव में खेलो का आयोजन किया जा रहा है, ताकि हमारे बच्चे इन खेलों को जान सकें। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सिमगा, डॉ केके नायक, भुवन सिंह ठाकुर जिला महासचिव कांग्रेस सेवा दल, रामेश्सावर साहू (सरपंच), धन्नू लाल वर्मा,रामखिलावन साहू, कमल साहू, सतीश पाण्डेय राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष, अजित पाण्डेय, महेंद्र साहू, लोकेश साहू, बलराम साहू पुरषोत्तम वर्मा, सुरेश वर्मा, डोमन वर्मा, लोचन देवांगन, किरण ध्रुव (सरपंच), श्याम कुमार कश्यप उपसरपंच),दुर्गेश वर्मा राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष, गोपाल वर्मा,आनंद यादव, बलराम वर्मा,मधु निर्मलकर, रुकमणि वर्मा,यशवंत यादव, राजेश वर्मा,संजू कश्यप, रघुनन्दन यदु,अंजू देवांगन,टिकेश्वरी यादव, कन्हैया कश्यप (सरपंच), भागवत वर्मा उपसरपंच), जितेंद्र वर्मा, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष, रामजी ध्रुव गौठान अध्यक्ष, आकाश मांडले , जिनेन्द्र भारती, तिलक लहरे, रामनारायण वर्मा, चंदू संतनामी, हीरा बंजारे, जगेश्वर ध्रुव, नकुल ध्रुव, केदार मिश्रा, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।