भाटापारा। शुक्रवार को वंदे भारत नागपुर बिलासपुर एक्सप्रेस में तिल्दा के पास पत्थर फेंकने की घटना घटित हुई थी जिसके आरोप में रेलवे सुरक्षा बल भाटापारा के द्वारा 7 नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए रेलवे सुरक्षा बल भाटापारा के पोस्ट प्रभारी आरएस मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को गाड़ी संख्या 20826 नागपुर बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में तिल्दा स्टेशन के बाद पत्थर फेंकने की घटना से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच नंबर C3 के 50,51, 52 सीट नंबर के बगल वाले कांच की खिड़की क्षतिग्रस्त हुई थी इस घटना की जांच करने पर घटना की पुष्टि हुई और रेल पर यात्रा करने वालो की जान को आसन्न खतरा उत्पन्न किया जाना पाया गया अतः रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा में धारा 153 रेल अधिनियम दिनांक 14.07.2023 पंजीबद्ध किया गया था l वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में निरिक्षक आर एस मिश्रा भाटापारा तथा उपनिरीक्षक डी के शास्त्री तिल्दा के द्वारा मामले के आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही थी|
इसी पतासाजी और सुरागरसी के अंतर्गत सीसीटीवी के फुटेज और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 18.07.2023 को 7 नाबालिक को तिल्दा बस्ती से पकड़ा गया एवं पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि दिनांक 14.07.2023 को शाम के समय वे सभी लोग गुलेल लेकर कबूतर मारने के लिए साथ साथ तिल्दा रेलवे पूर्वी यार्ड के आस पास घूम रहे थे और किसी से यह सुने थे कि वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थर लगने से सायरन की आवाज बजती है इस अंदेशे से सभी लोगों ने पत्थर उठा लिया और वंदे भारत के गुजरने के समय तकरीबन 18:31 बजे उस पर पत्थर फेंके जिसमें से एक पत्थर C3 कोच के सीट नंबर 50 51 52 के बाजू वाली खिड़की पर लगा उसकी आवाज सुनकर सभी नाबालिक वहां से भाग गए थे आज दिनांक 18.07.2023 को सभी विधि का उल्लंघन करने वाले 7 बालकों को विधिवत कार्यवाही करते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा के धारा 153 रेल अधिनियम दिनाँक 14.07.2023 के मामले में गिरफ्तार किया गया एवं माननीय किशोर न्याय बोर्ड माना रायपुर छ ग में प्रस्तुत किया गया है l
