सुकमा। जिले की सीमा से लगे तेलंगाना के चेरला इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं। घटनास्थल से मृत माओवादियों के शव के साथ एक एसएलआर रायफल भी बरामद किया गया है।
हमारे संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर ग्रेहाउंड के जवान तलाशी अभियान पर निकले थे। इस दौरान कोत्तागुड़म जिले के चेरला इलाके में पहले से घात लगाए बैठे माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में माओवादियों के एलओएस कमांडर सहित दो माओवादी मारे गए।
