
0 मृत्युंजय चतुर्वेदी
मनेंद्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा द्वारा कल 2 मई को भाजपा पदाधिकारियों एवं मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक जिला प्रेस वार्ता का आयोजन अपराहन 2 बजे वार्ड नंबर 20 मैं किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े एवं संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, विजय राणा उपस्थित रहे । परंतु हास्यपद स्थिति उस समय देखने को मिली जब भाजपा जिला कार्यालय के साथ ही साथ ठीक उसी समय अपराहन 2:00 बजे वार्ड नंबर 15 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला सिंह ने भी एक प्रेस वार्ता ली, जिसमें उसने अपने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिन जिन के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जेके सिंह, रामचरित द्विवेदी, डॉ रश्मि सोनकर उपस्थित रहे। अब इसी बात से भाजपा की कथनी और करनी या उनकी गुटबाजी स्पष्ट दिखाई देती है। ऐसे में हम कैसे कह सकते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा एकजुट होकर काम कर पाएगी। इससे साफ जाहिर होता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पक्ष सुदृढ़ होगा।
