
0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा
मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बीते 1 मई को सायं 4:00 बजे स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस वक्ता चयन प्रभारी छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी अध्यक्ष राम गिंडलानी, एमसीबी जिला के कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने श्री गिंडलानी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नजीर अजहर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेश सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, तनु श्रीवास्तव, ओंकार पांडे, अशोक श्रीवास्तव, रजनीश पांडे, मनप्रीत सिंह साहनी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी काफी संख्या में उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू होते हुए बताया कि इस बैठक में कांग्रेस के प्रतिभाशाली वक्ताओं का चयन किया जाएगा। ज्ञात हो कि जिन वक्ताओं का चयन होगा उन्हें प्रदेश कांग्रेस में भी प्रवक्ता बनने का अवसर प्राप्त होगा।
