मनेंद्रगढ़। यूथ कांग्रेस एमसीबी के जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि एमसीबी जिला के युवक कांग्रेस, विधानसभा भरतपुर एवं विधानसभा क्षेत्र मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड अभियान चलाने जा रहे हैं। जिसमें इन विधानसभा क्षेत्रों की जनता पोस्टकार्ड द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके मित्र पूंजीपति अदाणी से मित्रता के बारे में पूछा जाएगा।
पत्रवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष हाफिज मेमन के साथ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, उपाध्यक्ष संकेत शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव स्वप्निल सिन्हा, मनेंद्रगढ़ विधानसभा अध्यक्ष मनोज शर्मा ,भरतपुर विधानसभा अध्यक्ष मोती सिंह ,सौरभ गुप्ता, सरबजीत सिंह भी उपस्थित रहे। वार्ता के अवसर पर यूथ कांग्रेस द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के पोस्टकार्ड अभियान जवाब दो मोदी जी का विमोचन भी किया गया । युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाफिज मेमन ने आगे बताया कि हमारे इस पोस्टकार्ड अभियान के तहत प्रदेश भर के जिला मुख्यालय और सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली आवास के पते पर पोस्टकार्ड भेजेगी। विधानसभा क्षेत्र मनेंद्रगढ़ एवं विधानसभा क्षेत्र भरतपुर दोनों जिलों के 5-5 हजार मतदाताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम पोस्टकार्ड भेजकर तीन सवाल पूछा जाएगा। जिसमें पहला अदानी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया है ,दूसरा सवाल आपके आधिकारिक विदेशी दौरे के बाद और अदानी को कितने ठेके दिए, तीसरा सवाल हमें भी वह सूत्र बताइए जिसकी बदौलत आपका प्रिय मित्र दुनिया में 609 स्थान से 8 वर्षों में दूसरा सबसे धनी व्यक्ति बना। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मात्र 26 घंटे में हमारे युवा नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। 2 वर्ष का कारावास की सजा सुनाई जाती हैऔर मात्र 24 घंटे में बंगला खाली करने का आदेश दिया जाता है। यह बात बड़ी ही हास्यपद है। इन सब बातों को देखते हुए हमारे कांग्रेस के द्वारा स्टेप बाय स्टेप कार्य किए जाएंगे, जिसमें हमारे द्वारा मशाल जुलूस , महिलाओं के द्वारा विरोध ,युवाओं के द्वारा विरोध की जावेगी। इस अवसर पर उपस्थित राजकुमार केसरवानी ने कहा कि आज देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र को मजाक तंत्र बना दिया है। लोकतंत्र की हत्या कर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में लगातार आगे विरोध की जावेगी । हमारे युवा नेता राहुल गांधी की आवाज हम युवाओं की आवाज है, महिलाओं की आवाज है, किसानों की आवाज है, गरीबजनों की आवाज है।जब तक आप विपक्ष की बात नहीं सुनेंगे कार्य कैसे करेंगे । हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आलोचना नहीं सुन सकते, गलत कार्यों को नहीं सुनना चाहते हैं। इस कारण से आज राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई है।मोदी सरकार से हम यह पूछना चाहते हैं कि मानहानि के दावो में आज तक किसको इतनी बड़ी सजा दी गई है।
