मनेन्द्रगढ़ प्रेस क्लब के रामचरित द्विवेदी अध्यक्ष, शुद्धू लाल वर्मा सचिव बने: मृत्युंजय चतुर्वेदी और नरेंद्र अरोड़ा होंगे संरक्षक 

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मनेन्द्रगढ़। लंबे अरसे बाद प्रेस क्लब मनेंद्रगढ़ की एक बैठक मीडिया हाउस में आयोजित की गई. इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय चतुर्वेदी ने की. सर्वप्रथम सभी पत्रकारों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्चना व दीप प्रज्वलन किया. इस मौके पर श्री चतुर्वेदी ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद से प्रेस क्लब के गठन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. इसी को ध्यान में रखते हुए यह बैठक बुलाई गई है. इसी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र अरोड़ा ने प्रेस क्लब अध्यक्ष के लिए रामचरित द्विवेदी के नाम का प्रस्ताव किया जिसका समर्थन वरिष्ठ पत्रकार सुधु लाल वर्मा एवं सभी साथियों ने करतल ध्वनि से किया. प्रेस क्लब का निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर सभी पत्रकारों ने रामचरित द्विवेदी को अपनी शुभकामनायें दी.सभी सदस्यों की सहमति से संरक्षक मृत्युंजय चतुर्वेदी, नरेंद्र अरोड़ा, अध्यक्ष रामचरित द्विवेदी, सचिव शुद्धू लाल वर्मा,उपाध्यक्ष विनीत जायसवाल, मनीराम सोनी, कृष्णा वस्त्रकार ,अमित श्रीवास्तव, प्रशांत तिवारी,सह सचिव सुरेश मिनोचा, संजय केशरवानी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत जायसवाल व उप कोषाध्यक्ष के लिए रविन्द्र सोनी को जिम्मेदारी दी गई. कार्यकारिणी सदस्यों में विनय पांडे, विनोद तिवारी, दिनेश द्विवेदी, चरण जीत सिंह सलूजा, राजा मिश्रा को नियुक्त किया गया. इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक नरेंद्र अरोरा ने कहा कि पत्रकार का व्यक्तित्व ही उसकी पहचान होता है, और उसके व्यक्तित्व की पहचान उसके व्यवहार से होती है। इसलिए पत्रकारों का व्यवहार संयमित होना चाहिए। जिसका समाज अनुसरण करे।