
मनेंद्रगढ़।श्री राम मंदिर ट्रस्ट के संचालक रघुनाथ पोद्दार ने सभी के सहयोग से श्री राम मंदिर परिसर में श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।श्री राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामनवमी पर्व बड़ी धूमधाम से बिना किसी विध्न के पूर्ण हुआ, जहां एक और 9दिनो तक चले प्रभात फेरी मे श्रद्धालुओं की अपनी सहभागिता बढ़-चढ़कर दिखाई श्री राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम भी बहुत भव्य रुप से मना एवं शोभा यात्रा एवं भोग भंडारा मे ऐतिहासिक भीड़ उमडी, श्रीरामनवमी पर्व मे पधारे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत वंदन अभिनंदन ।
शोभा यात्रा मे श्वेतांबर जैन समाज, सिख समाज, सिंधी समाज एवं अनेक श्रद्धालु द्वारा स्वागत किया गया उन सभी का श्री राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा आभार एवं धन्यवाद।
ट्रस्ट अपने सहयोगी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा सुबह 9 दिन प्रभात फेरी मे सक्रिय सहयोग करने पर उनकी बहुत-बहुत आभारी है। ट्रस्ट अपने सहयोगी श्री राम सेवा समिति की भी बहुत-बहुत आभारी है जिन्होंने भोग-भंडारा प्रसाद की जो बेहतरीन व्यवस्था की , अनुमानित नौ दस हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया श्री राम मंदिर ट्रस्ट श्री राम सेवा समिति के सभी सदस्यों का बहुत-बहुत आभारी है एवं धन्यवाद ज्ञापित करता है। अंत में श्री राम नवमी महापर्व को भव्य दिव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में तन मन धन से किए गए सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
